मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार

 

1. आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है-

  • प्रकाश के परावर्तन के कारण
  • प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
  • प्रकाश के अपवर्तन के कारण
  • इनमें कोई भी नहीं

उत्तर

प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

2. मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते हैं वह है?

  • कॉर्निया
  • परितारिका
  • पुतली
  • दृष्टिपटल

उत्तर

दृष्टिपटल

3. जो नेत्र निकट स्थित वस्तु को साफ नहीं देख सकता उस नेत्र में होता है?

  • दूर दृष्टिदोष
  • निकट दृष्टि दोष
  • जरा दृष्टिदोष
  •  वर्णांधता

उत्तर

दूर दृष्टिदोष

4. चन्द्रमा पर खड़े अंतरिक्ष यात्री को आकाश प्रतीत होता है?

  • नीला
  • उजला
  •  लाल
  •  काला

उत्तर

काला

5. नेत्र में किसी वस्तु का बना प्रतिबिम्ब होता है।

  • काल्पनिक, सीधा तथा छोटा
  • काल्पनिक, उल्टा तथा बड़ा
  • वास्तविक, उल्टा तथा छोटा
  • वास्तविक, उल्टा तथा बड़ा

उत्तर

वास्तविक, उल्टा तथा छोटा

6. निकट दृष्टिदोष का निवारण किस लेंस से होता है?

उत्तर

अवतल

7. मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते हैं,

उत्तर

रेटिना या दृष्टिपटल

8. स्पेक्ट्रम में किस रंग की किरण का झुकाव अधिक होता है?

उत्तर

बैंगनी

9. प्रकाश के किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है?

उत्तर

लाल

10. दीर्घ-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है-

उत्तर

उत्तल लेंस

11. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से गुजरता है तो सर्वाधिक विचलन होता है?

उत्तर

बैंगनी रंग का

12. नेत्र में प्रवेश करने वाली प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन होता है?

उत्तर

कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर

13. आकाश का रंग नीला होने का कारण है?

उत्तर

प्रकीर्णन

14. मानव नेत्र में प्रकाश किस रास्ते प्रवेश करता है?

उत्तर

पुतली

15. कैमरे की तरह नेत्र में प्रवेश करते प्रकाश के परिमाण को नियंत्रित करता है?

उत्तर

आइरिस

16. किस दृष्टि दोष को अवतल और उत्तल दोनों लेंसों से बने द्विफोकसी लेंस द्वारा संशोधित किया जा सकता है?

उत्तर

जरा-दूर दृष्टिता

17. एक स्वस्थ आँख के दूरी बिन्दु होता है?

उत्तर

अनंत से 25 सेमी

18. अभिनेत्र लेंस की फोकस-दूरी में परिवर्तन किया जाता है?

उत्तर

पक्ष्माभी पेशियों द्वारा

19. मानव नेत्र, अभिनेत्र लेंस की फोकस-दूरी समायोजित कर विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है। ऐसा हो पाने का कारण है?

उत्तर

समंजन

20. नेत्र लेंस की फोकस-दूरी कम हो जाने से कौन-सा दृष्टि दोष होता है?

उत्तर

निकट दृष्टिदोष

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.